डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह भारतीय पुलिस सेवा ( IPS) पद पर पदोन्नति, बने अपर पुलिस उपयुक्त सेंट्रल नोएडा और पुलिस उपायुक्त ( DCP – हेड क्वार्टर )

फ्रीलान्स जर्नलिस्ट्स फोरम ( राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर रजिस्टर्ड ट्रस्ट ) ने डॉ.प्रवीन रंजन सिंह को इस नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

0
82

फ्रीलान्स जर्नलिस्ट्स फोरम ( राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर रजिस्टर्ड ट्रस्ट ) ने डॉ.प्रवीन रंजन सिंह को इस नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

नोएडा की वर्तमान पुलिस कमिश्नर आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह द्वारा डॉक्टर परवीन रंजन सिंह को भारतीय पुलिस सेवा पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस उपायुक्त रैंक प्रतीक लगाकर शुभकामनाएं दी

आशीष वाल्डन : नॉएडा, 22 अगस्त 2025 पुलिस कमिश्नररेट, सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर में पिपिंग समारोह में नियुक्त डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) पदोन्नति पद पर पुलिस उपायुक्त की रैंक पर प्रतीक लगा कर शुभकामनाएं दी गई और पुष्पगुच्छ भेट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई |

पिपिंग समारोह एक औपचारिक आयोजन है जिसमें एक अधिकारी को उनके नए रैंक का प्रतीक चिन्ह (पिप) पहनाया जाता है। यह पदोन्नति, कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देता है और नेतृत्व की नई भूमिका में अधिकारी के उत्थान का प्रतीक है, जिसमें अक्सर करीबी परिवार के सदस्य, सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं।

डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह  को भारतीय पुलिस सेवा  ( IPS) पद पर पदोन्नति  वर्तमान में अपर पुलिस उपयुक्त सेंट्रल नोएडा  और पुलिस उपायुक्त ( DCP – हेड क्वार्टर )  जिला गौतम बुद्ध नगर  में नियुक्त किया गया  गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डॉक्टर  प्रवीण रंजन  की नियुक्ति अपर पुलिस उपयुक्त  जैसे महत्वपूर्ण  पर पर होना  न केवल जनपद  के लिए गौरव का विषय है  बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस  प्रशासन में सशक्त  नेतृत्व की एक  नई आशा का भी संचार  करता है ।

डॉक्टर एक अनुभवी  कुशल एवं सजग  अधिकारी है जो 1997  बेच के पी.पी.एस ( PPS )अधिकारी के रूप में अपनी सेवा यात्रा शुरू  अपने परिश्रम निष्ठा  और कार्यकुशलता के बदौलत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत  हुए । मूलतः उत्तर प्रदेश  के सुल्तानपुर से संबंध रखने वाले डॉक्टर ने राजनीतिक शास्त्र में ऍम.ऐ, एल.एल.बी और पी.एच्.डी जैसी उच्च शिक्षा अर्जित की है । वे सदेव मधुर स्वभाव , दृढ़ निर्णय क्षमता और जनहित में त्वरित कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व ने गौतम बुद्ध नगर की कानून व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलने की पूरी संभावना है।प्रवीण रंजन जी मुख्य कार्यकाल देखा जाये 2010 से सी.औ. ग़ाज़ियाबाद ,बिजनोर में सी.औ एवं एस.पी. सिटी ,बुलंदशहर में  एस.पी.सिटी पद पर कार्यरत रह चुके हैं

प्रमोशन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ सिंह ने कहा “ यह मेरे लिए गर्व का विषय हैं और मैं अपनी  जिम्मेदारियों का निवर्हन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का प्रयास करूँगा” |

इस अवसर पर फ्रीलान्स जर्नलिस्ट्स फोरम ( राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर रजिस्टर्ड ट्रस्ट ) की तरफ से ट्रस्ट के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय सक्सेना ,संस्थापक सदस्य आशीष वाल्डन एवं संस्था के अन्य पत्रकार साथियों  रोहन , ओम  हरी फोगट , इमरान  के साथ डॉ.प्रवीन रंजन सिंह को इस नवीन दायित्व अपर पुलिस उपयुक्त सेंट्रल नोएडा और पुलिस उपायुक्त ( DCP – हेड क्वार्टर ) हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और पुष्पगुच्छ भेट करते हुए हम उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here